Friday, April 19, 2019

चुनाव आयोग ने लॉन्च किया वोटर टर्नआउट ऐप; रियल टाइम में पता लगेगा, कहां-कितनी वोटिंग हुई

गैजेट डेस्क. चुनाव आयोग ने गुरुवार को एंड्राइड यूजर्स के लिए वोटर टर्नआउट ऐप लॉन्च किया। ऐप की मदद से मतदान के दौरान रियल टाइम में यह जाना जा सकता है कि वोटरों की संख्या कितनी है और कहां-कितने प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐप को अपडेट किया जाएगा, जिसके बाद यूजर्स मतदाता उपस्थिति को चुनाव के चरण, लिंग और क्षेत्र के हिसाब से फिल्टर करके भी देख सकेंगे। ऐप का बीटा वर्जन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

चुनाव उपायुक्त संदीप सक्सेना ने कहा- यह ऐप जनता में मतदाता की उपस्थिति को लेकर पारदर्शिता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र स्तर पर डेटा को एक अन्य ऐप के जरिए लगातार अपडेट किया जाएगा ताकि ऐप रियलटाइम में जानकारी दे सके। मतदान खत्म होने और पोलिंग पार्टी के वापस लौटने के बाद डेटा को वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद अंतिम आंकड़ों को ऐप पर अपलोड कर दिया जाएगा। ऐप पर पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या भी अलग-अलग दिखाई जाएगी।

आसानी से होता है वोटर टर्नआउट ऐप का इस्तेमाल

ऐप खोलते ही होम पेज पर सभी राज्यों में संभावित मतदाता की उपस्थिति दिखाई देती है। सबसे ऊपर चुनावी चरण में पूरे देश में मतदान प्रतिशत दिखाई देता है। 
ऐप में नीचे की तरफ दाईं और बाईं ओर दो बटन हैं। बाईं तरफ के बटन से यूजर मतदाताओं की उपस्थिति को राज्य के अनुसार या संसदीय क्षेत्र के अनुसार देख सकते हैं।
दाईं ओर के बटन से यूजर किसी भी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता की उपस्थिति की जानकारी राज्य, संसदीय क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से फिल्टर करके देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले यूजर को राज्य चुनना होगा, इसके बाद उस राज्य में संसदीय क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद उस संसदीय क्षेत्र में जिस भी विधानसभा क्षेत्र की जानकारी देखना चाहते हैं उसे चुनना होगा।
किसी भी राज्य या संसदीय क्षेत्र को चुनने पर ऐप उस क्षेत्र में मतदाताओं की संभावित उपस्थिति दिखाता है। वर्तमान में ऐप सिर्फ दूसरे चरण में हुए चुनाव की जानकारी दे रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार ऐप को कुछ दिनों में अपडेट किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव के चरण के हिसाब से महिला और पुरुष मतदाताओं का उपस्थिति प्रतिशत भी अलग-अलग दिखाई देगा।
शिकायत के लिए है cVIGIL ऐप

चुनाव आयोग ने पिछले महीने cVIGIL ऐप भी लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए वोटर्स आचार संहिता के उल्लंघन होने पर इस उसकी जानकारी फोटो व वीडियो के मध्यम से चुनाव अधिकारियों को भेज सकते हैं। ऐप के बारे में कहा गया था कि शिकायत सही पाई जाने पर 100 मिनट के अंदर इसका समाधान किया जाएगा।

Monday, April 15, 2019

जेट के पायलटों की प्रधानमंत्री से अपील- 20 हजार रोजगार बचाएं, एसबीआई से कहा- निवेश करें

मुंबई. कर्ज के संकट से जूझ रही 26 साल पुरानी जेट एयरवेज के पायलटों ने एसबीआई से 1500 करोड़ रुपए की फंडिंग की अपील की है। 25 मार्च को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वादा किया था कि एयरवेज को उबारने के लिए वह 1500 करोड़ का निवेश करेगी, लेकिन एयरलाइंस को बैंक कब और कितना पैसा देंगे, यह आज होने वाली कंसोर्शियम की बैठक के बाद ही पता चल सकेगा। पिछले शुक्रवार भी एयरलाइंस के मैनेजमेंट और एसबीआई के बीच एक बैठक हुई थी, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकल सका था।

नेशनल एविएटर गिल्ड के उपाध्यक्ष अदीम वालियानी ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है कि एयरलाइंस में 20 हजार लोगों के रोजगार को बचाएं।

अभी 6 विमानों का संचालन, बाकी भुगतान संकट के चलते हटाए
सूत्रों का कहना है कि जेट एयरवेज की हालत लगातार खराब हो रही है। कंपनी के फिलहाल एक बोइंग 737 और 5 एटीआर विमान ही उड़ान भर रहे हैं। पिछले साल नवंबर तक कंपनी के पास 124 विमान थे। इन्हें उड़ाने के लिए लगभग 1500 पायलटों की जरूरत होती है।

कंसोर्शियम की बैठक के बाद पता चलेगा कि एयरवेज के शेयर खरीदने के लिए कितने निवेशकों ने ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) जमा कराए हैं। तय नियमों के मुताबिक, योग्य बिडर्स 30 अप्रैल तक ही बिडिंग दाखिल कर सकते हैं। निवेशकों का रुख भी कंपनी का भविष्य तय करेगा।

स्पाइस जेट उठा रही मौके का फायदा
स्पाइस जेट ने कर्ज संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के इंजीनियरों और पायलटों को नौकरियां ऑफर की हैं। कंपनी ने जेट के कर्मचारियों के सामने उनकी मौजूदा सैलरी से 30% से 50% कम सीटीसी पर नौकरी करने का प्रस्ताव रखा है। कुछ ने इससे सहमति जताई है, जबकि कुछ को उम्मीद है कि जेट का संकट दूर हो जाएगा।

स्पाइस जेट समेत कुछ एयरलाइंस कुछ समय पहले तक पायलटों और इंजीनियरों को बेहतर पैकेज और बोनस की सुविधा के साथ नौकरी पर रखने के लिए तैयार थी।

जेट एयरवेज पर 8000 करोड़ रुपए कर्ज है। अधिकांश विमान खड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लगी है। कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि हम इस स्थिति को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं।

कंपनी के एक 51 वर्षीय कर्मी का कहना है कि अगर बैंक एयरवेज को बचाने के इच्छुक नहीं हैं तो उन्हें जल्द ही इसकी घोषणा करनी चाहिए। उनका कहना है कि बैंक झूठा दिलासा देकर लोगों को भ्रमित न करें तो बेहतर रहेगा। जो कर्मी कम उम्र के हैं, उन्हें तो नौकरी मिल जाएगी, लेकिन उनके जैसे लोग इस उम्र में कहां जाएंगे।

नेशनल एविएटर्स गिल्ड का कहना है कि यह नाजुक समय है और कर्मियों को अपनी एकता दिखानी चाहिए। नो पे, नो वर्क के फैसले को सोमवार तक स्थगित कर दिया गया। मीटिंग का नतीजा देखकर एसोसिएशन आगे की रणनीति तय करेगी।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैप्टन असीम वलियानी का कहना है कि पायलटों, इंजीनियर्स और मैनेजमेंट स्टाफ को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। सरकार ने भरोसा दिलाया था कि एसबीआई एयरवेज में पैसा निवेश करेगा, लेकिन अभी तक हमको एक पैसे का भी निवेश दिखा नहीं है।

Monday, April 8, 2019

बस 500 फीट गहरी खाई में पेड़ पर अटकी; यात्री बोले- जान बच गई, अब हर साल 1 पौधा लगाएंगे

मांडू/धार. मध्यप्रदेश के मांडू से महेश्वर जा रही तीर्थयात्रियों की बस रविवार दोपहर नागदा-गुजरी हाईवे स्थित तारापुर घाटी में ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस 500 फीट नीचे खाई में गिर जाती, अगर 140 फीट पर उसे नीम का एक पेड़ नहीं रोकता। नीचे गिरते वक्त बस ने  करीब 23 बार पलटी खाई। बस में 60 लोग सवार थे। सभी लोगों को मामूली चोटें आईं।

सभी यात्री मंदसौर जिले के हैं। भूतड़ी अमावस्या पर ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और जीरापुरा की तीर्थ यात्रा पर निकले थे। यात्रियों ने बताया कि हादसे के दौरान ड्राइवर श्यामलाल (40) बस से कूद गया।

यात्रियों ने कहा- हम हर साल एक पौधा लगाएंगे : इस हादसे में बच गए यात्रियों ने कहा कि हम सभी अप्रत्याशित रूप से बच गए। भगवान ने हमारी जान बचाई। एक पेड़ सहारा बना। यह पेड़ नहीं होता तो शायद ही कोई बचता। इसलिए हम संकल्प लेते हैं कि हर साल एक पौधा लगाएंगे। उसकी देखरेख भी करेंगे।

हमें लगा कि कोई नहीं बचेगा : राजगढ़ के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी बलराम ने बताया कि मैं सड़क पर केबल लाइन खुदवा रहा था। इसी दौरान एक बस तेजी से आई, उसे देखकर हमारी पूरी टीम मौके से भागी। कुछ ही पलों में बस खाई में जा गिरी। बलराम ने बताया कि बस चालक ने एकदम ब्रेक लगाए, लेकिन वह रोकने में कामयाब नहीं हुआ। इससे बस खाई में पलटियां खाने लगी। कई पेड़ टूट गए, हमें लगा हादसे में कोई नहीं बचेगा। गनीमत रही कि बस एक पेड़ की वजह से अटक गई अन्यथा कई लोगों की जान चली जाती।

हादसे में 55 लोग जख्मी : पुलिस ने बताया कि बस में 60 लोग सवार थे। दुर्घटना में 55 लोग जख्मी हैं। इनमें 33 पुरुष, 5 बच्चे, 17 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में माधोपुर रतलाम के 34, उज्जैन के तीन, मंदसौर के पांच, ताल के तीन, झालावाड़ का एक, आलोट दो, विक्रमगढ़ एक, धामनोद एक और माधोपुर के पांच व्यक्ति शामिल हैं।

खेल डेस्क. इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन 15 अप्रैल को मुंबई में होगा। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) की बैठक के बाद इसका निर्णय लिया गया। टीम के चयन के लिए आखिरी तारीख 23 अप्रैल थी, लेकिन बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति उससे आठ दिन पहले ही 15 सदस्यीय दल की घोषणा करेगी। अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ही टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की है। 

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को होगा। पाकिस्तान से 16 जून को मुकाबला होगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड से 25 मई और बांग्लादेश से 28 मई को कार्डिफ में वार्मअप मैच खेला जाएगा। भारत 1983 और 2011 में चैम्पियन बना था। विराट कोहली अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आठ साल बाद फिर से चैम्पियन बनाना चाहेंगे।

गत विजेता ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच अफगानिस्तान से
इस वर्ल्ड कप में कुल 46 दिन में 48 मैच खेले जाएंगे। इनमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया अपने सफर की शुरुआत 1 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी।

Friday, April 5, 2019

सिंधु मलेशिया ओपन से बाहर, दूसरे दौर में गैर वरीय ह्यून ने हराया; किदांबी क्वार्टर फाइनल में

खेल डेस्क. मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु को कोरिया की गैर वरीय सुंग जी ह्यून ने हरा दिया। ह्यून ने यह मुकाबला 43 मिनट में 21-18, 21-17 से अपने नाम कर लिया। वहीं, किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने दूसरे दौर में थाईलैंड के खोसित फेतप्रदाब को 21-11, 21-15 से हराया।

विश्व की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु की ह्यून के खिलाफ यह आठवीं हार है। हालांकि, उन्होंने आठ मुकाबले अपने नाम भी किए हैं। सिंधु ने इस साल ह्यून को ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में हराया था। वहीं, पिछले साल ह्यून ने सिंधु को इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में हराया था।

प्रणव-सिक्की रेड्डी को हार मिली
दूसरी ओर, मिक्स्ड डबल्स में भारतीय जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दोनों को मलेशिया की जोड़ी को तान कियान मेंग और लेई पेयी जिंग ने 56 मिनट में 15-21 21-17 21-13 से हराया।

बर्मिंघम. दुनिया की छठवें नंबर की महिला शटलर पीवी सिंधु बुधवार को यहां ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें वुमन्स सिंगल्स में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून ने 21-16, 20-22, 21-18 से हराया। सिंधु ने पिछले साल इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, मेन्स सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर 26 भारतीय शटलर बी साईं प्रणीत ने हमवतन एचएस प्रणय को 21-19, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

लगातार दूसरी बार ह्यून से हारीं सिंधु

सिंधु और ह्यून 15वीं बार कोर्ट पर आमने-सामने थीं। इस जीत के साथ ह्यून ने सिंधु को करियर में सातवीं बार हराया। इससे पहले पिछले साल नवंबर में हॉन्गकॉन्ग ओपन में भी सिंधु के खिलाफ ह्यून जीत हासिल करने में सफल रही थीं। सिंधु ने आखिरी बार ह्यून को अगस्त 2018 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हराया था।

प्रणीत ने प्रणय को 10 साल बाद हराया

मेन्स सिंगल्स में प्रणीत ने वर्ल्ड नंबर 19 प्रणय को हराने में 52 मिनट का समय लिया। अंतरराष्ट्रीय करियर में दोनों शटलर चौथी बार कोर्ट पर आमने-सामने थे। इस जीत के साथ ही प्रणीत ने प्रणय के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 2-2 से बराबर किया। प्रणीत ने इससे पहले 2009 में सैयद मोदी ग्रैंड प्रिक्स में प्रणय को हराया था। प्री क्वार्टरफाइनल में प्रणीत का सामना हॉन्गकॉन्ग के एनजी का लॉन्ग एंगस से होगा। एंगस की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 15 है।

वुमन्स डबल्स में भारतीय जोड़ी बाहर

वुमन्स डबल्स में जे मेघना और एस पूर्विशा राम की भारतीय जोड़ी को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ गया। भारतीय जोड़ी को रूस की एकातेरिना बोलोतोवा और एलिना दावेतोवा के सामने 18-21, 21-12, 21-12 से हार झेलनी पड़ी।

بالضحك والسخرية: كيف ساهمت الكوميديا في التخفيف من ضغوط فيروس كورونا؟

ربما تتلخص العلاقة الأزلية بين كوميدية وتراجيدية الحياة في إحدى المقولات ائيس الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع الأمريكي، مايك بنس، بزي...