Tuesday, November 20, 2018

राहुल ने कहा- दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा, लोकतंत्र रो रहा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई में जारी विवाद को लेकर मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा है। राहुल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के डीअाईजी द्वारा एक मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।’’

राहुल का इशारा केंद्रीय मंत्री हरिभाई की तरफ
सीबीआई रिश्वतखोरी विवाद में व्हिसलब्लोअर सतीश बाबू सना ने मोदी सरकार में मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी पर दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। सना ने ‘भास्कर’ की गुजराती वेबसाइट दिव्यभास्कर डॉट कॉम से बातचीत में यह खुलासा किया। सीबीआई के एक अफसर मनीष कुमार सिन्हा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में भी हरिभाई को रिश्वत मिलने का जिक्र किया था और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर सीबीआई की कार्रवाई में दखलंदाजी का आरोप लगाया था। हरिभाई बनासकांठा से सांसद और कोयला व खनन राज्यमंत्री हैं। 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें गृह राज्य मंत्री बनाया गया था।

सिन्हा का दावा- केंद्रीय मंत्री को जून में मिली रकम

सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने दिल्ली से अचानक नागपुर ट्रांसफर होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को याचिका दायर की थी। 
याचिका में सिन्हा ने आरोप लगाए कि उनका तबादला इसलिए किया गया, क्योंकि उनके द्वारा की जा रही जांच में कुछ ताकतवर लोगों के खिलाफ सबूत सामने आए थे।
सिन्हा की याचिका के मुताबिक, ‘सना ने पूछताछ में दावा किया कि जून 2018 के पहले पखवाड़े में हरिभाई चौधरी को कुछ करोड़ रुपए दिए गए। हरिभाई ने कार्मिक मंत्रालय के जरिए सीबीआई जांच में दखल दिया था।" सीबीआई डायरेक्टर इसी मंत्रालय को रिपोर्ट करते हैं।
याचिका में कहा गया, ‘‘हरिभाई को रकम अहमदाबाद में विपुल के जरिए दी गई। सना ने 20 अक्टूबर को ही पूछताछ के दौरान ये तथ्य बताए थे। इसकी जानकारी तुरंत सीबीआई डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर को दी गई।’’

व्हिसलब्लोअर ने कहा- सीबीआई अफसर के दावे सही हैं
सतीश सना से जब दिव्य भास्कर डॉट कॉम ने सिन्हा की याचिका में केंद्रीय मंत्री हरिभाई का जिक्र होने पर सवाल किए तो सना ने रिश्वत की रकम का खुलासा किया। सना ने कहा कि सीबीआई अफसर सिन्हा ने अपनी याचिका में जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। एक केस खत्म करने के लिए हरिभाई ने दो करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी।

No comments:

Post a Comment

بالضحك والسخرية: كيف ساهمت الكوميديا في التخفيف من ضغوط فيروس كورونا؟

ربما تتلخص العلاقة الأزلية بين كوميدية وتراجيدية الحياة في إحدى المقولات ائيس الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع الأمريكي، مايك بنس، بزي...