Tuesday, March 5, 2019

स्टेशन पर नहीं रोकी ट्रेन, लोको पायलट को मिली जिंदगी भर इंजन चलाने की सजा

राजस्थान के खाटू स्टेशन पर ट्रेन नहीं रोकना दो लोको पायलट को इतना महंगा पड़ गया कि रेलवे ने दोनों को जिंदगी भर सिर्फ इंजन चलाने की सजा दी है. दरअसल, 25 फरवरी को ट्रेन संख्या 22481 जोधपुर से रवाना हुई थी. इस ट्रेन को लोको पायलट अब्दुल वहीद व सहायक पायलट ओमकार कटारिया चला रहे थे.

तय समय के अनुसार वो ट्रेन लेकर रात 9:30 बजे डेगाना से निकले. अगला स्टॉप छोटी खाटू स्टेशन था. यहां कई यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. जबकि कुछ पैसेंजर्स को ट्रेन से उतरना भी था. लेकिन स्टेशन पर रुकने के बजाय ट्रेन 100 की रफ्तार से दनदनाती हुई निकल गई.

करीब 10 किमी दूर जाने पर लोको पायलट को कुछ गड़बड़ी समझ आई तो उन्होंने ट्रेन रोकी. तब जाकर उन्हें पता लगा कि वो छोटी खाटू स्टेशन पीछे छोड़ चुके हैं जहां उनका स्टॉपेज था. गलती का एहसास होने पर गार्ड और लोको पायलट ने ट्रेन को करीब 10 किमी पीछे लिया. बाद में यात्रियों को लेकर ट्रेन आगे बढ़ी.

ये भी पढ़ें: समझौता एक्सप्रेस फिर शुरू, 12 यात्री गए पाकिस्तान, 150 लौटे

केवल इंजन चलाएंगे लोको पायलट...

इस गलती के सामने आने पर रेलवे ने जांच बैठाकर लोको पायलट अब्दुल वहीद और सहायक पायलट ओमकार कटारिया को केवल इंजन चलाने और खाली ट्रेनों की शंटिंग करवाने की सजा दी है. अब दोनों लोको पायलट जीवन भर पैसेंजर ट्रेन नहीं चला सकेंगे.

नहीं है सिग्नल व्यवस्था...

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि खाटू हॉल्ट स्टेशन है. इस कारण यहां ना तो सिग्नल व्यवस्था है और ना ही कोई रेलवे कर्मचारी तैनात है. इसलिए स्टेशन आने से पहले ट्रेन को धीमे कर स्टेशन पर रोकने की जिम्मेदारी लोको पायलट व सहायक लोको पायलट की ही होती है, लेकिन दोनों ट्रेन को रोकने के बजाय 100 की रफ्तार से पार कर गए.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए. भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री SS Ahluwalia कहते एक भी नहीं मरा. और आप इस विषय में मौन हैं. देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के कुछ वीडियो जारी किए थे. इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना की तारीफ की थी और कहा था कि भारत की मीडिया हर बात को बड़ा चढ़ाकर पेश करती है. करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में करीब 20 कट्स थे.

तब भी पाकिस्तान के इस वीडियो का तब भी भारत के लोगों ने कड़ा जवाब दिया था. भारत सरकार की ओर से भी पाकिस्तानी करतूत की आलोचना की गई थी.

पाकिस्तान की पनाह में बैठकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ साजिश रचता है. ऐसा ही एक पाक परस्त आतंकी संगठन ईरान में भी सक्रिय है, जिसका नाम है जैश-अल-अदल. ये पाकिस्तान के सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय एक सलाफ़ी जिहादी आतंकवादी संगठन है. जो ईरान में कई हमलों को अंजाम दे चुका है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार से सबक लेते हुए भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से ऐन पहले अपने किले को दुरुस्त करने में जुट गई है. प्रदेश में  दो दशक के बाद पहली बार आदिवासी वोट बैंक बीजेपी के हाथों से फिसला है. ऐसे में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा सीटों पर बीजेपी को कड़ी चुनौती मिल रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के धार में रैली के जरिए आदिवासियों को साधने के लिए आज उतर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment

بالضحك والسخرية: كيف ساهمت الكوميديا في التخفيف من ضغوط فيروس كورونا؟

ربما تتلخص العلاقة الأزلية بين كوميدية وتراجيدية الحياة في إحدى المقولات ائيس الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع الأمريكي، مايك بنس، بزي...